अनुपम खेर ने झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। वर्तमान में खेर नीरज पाण्डेय की फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर एम.एस. धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ट्विटर पर अपना अनुभव साझा किया।

अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास से मुलाकात कर खुशी हुई।”

सोशल मीडिया पर ‘द शौकीन्स’ के अभिनेता अपने निजी और पेशेवर जिंदगी की बातें साझा करते हैं।

इससे पहले अभिनेता ने धोनी के रांची के घर की तस्वीर साझा की थी, जहां वह बचपन में रहते थे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जिंदगी करिश्माई है। यह घर हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है, जहां वह बचपन में रहते थे।”

धोनी की बायोपिक में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493