तुर्की में कुर्द वकील की हत्या

अंकारा, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी तुर्की में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक शीर्ष कुर्द वकील की मौत हो गई।

राज्य सरकार द्वारा संचालित दोगान समाचार एजेंसी के अनुसार, तुर्की के दियारबाकिर प्रांत के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ताहिर एलसी और कई अन्य कार्यकर्ता सुर जिले में प्रेस को एक बयान दे रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ताहिर एलसी की मौत सिर पर गोली लगने से हुई, जबकि इस हमले में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है।

ताहिर एलसी ने तुर्की में गैरकानूनी घोषित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक आतंकवादी संगठन की निंदा की थी।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493