जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी गोलीबारी में सैन्य कर्मी घायल

जम्मू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के पुंछ जिले में शनिवार रात आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला किया, जिसमें सेना का एक कर्मचारी घायल हुआ है।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सौजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगती एक सैन्य चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में रमीज राजा (22) घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा, “इस घटना के लिए घुसपैठिया आतंकवादी जिम्मेदार हैं। यह बेमतलब की गोलीबारी वाली घटना है।”

घायल सैन्य कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि रमीज को गोली लगने से कई चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493