नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने आशा जताई है कि इंडियन सुपर लीा (आईएसएल) और 2017 यू-17 विश्व कप की मेजबानी से भारतीय फुटबाल को फायदा होगा।

सलमान ने कहा कि इन दो आयोजनों से भारतीय फुटबाल के स्तर में सुधार आएगा। बकौल सलमान, “मैं देश में फुटबाल को बखूबी संचालित करने के लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को बधाई देता हूं। आईएसएल और यू-17 विश्व कप ्रो संयोग भारतीय फुटबाल का स्तर सुधारने का काम करेगा।”
एएफसी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारत पहुंचे सलमान ने कहा कि एएफसी यू-17 विश्व कप के सफल आयोजन के लिए भारतीय फुटबाल संघ को हरसम्भव मदद पहुंचाएगा।
भारत ने 2017 में होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए शनिवार को आधिकारिक शुरुआत की। इस क्रम में भारत की सब जूनियर टीम के कप्तान अमरजीत सिंह को टूर्नामेंट गेंद सौंपी गई।
dharmpath.com dharmpath