दिल्ली हॉफ मैराथन में प्रकाश झा, बिपाशा ने बढ़ाया उत्साह (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन(एडीएचएम) 2015 में मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हजारों प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

झा ने ट्विटर पर बिपाशा और खुद की फोटो साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली में शानदार सुबह। बिपाशा के साथ दिल्ली एयरटेल हॉफ मैराथन में उत्साह बढ़ा रहा हूं।”

बिपाशा और प्रकाश झा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बिपाशा ने कहा, “आप लोगों ने स्वास्थ्य में निवेश किया है, जिससे आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। मैं खुश हूं कि इस दौड़ में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।”

झा ने लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “इतनी भारी संख्या में लोग जोश के साथ दौड़ रहे हैं, मैं चाहता हूं कि आप आगे भी इसी तरह दौड़ते रहें। सम्मान के लिए दौड़ना एक अच्छी बात है, जिससे यह पता चलता है कि आप इस तरह की चीजों का बहुत इस्तेमाल करते हैं।”

वहीं, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी सभी प्रतिभागियों को मैराथन के लिए शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था।

उन्होंने लिखा था, “दिल्ली मैराथन के लिए तैयार हो रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं। आज अपना 100 प्रतिशत दीजिए और दौड़ का आनंद लीजिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493