देश की मजबूती के लिए सामाजिक कार्य करें : मोदी

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से सामाजिक कार्य करके देश के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

देशभर में लोगों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा, “हमें उन्हें चिन्हित करना चाहिए और सामाजिक कार्य के संदेश का प्रसार करने के लिए उनका साथ देना चाहिए।”

मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने ओडिशा के तेंदागांव की एक सामाजिक कार्यकर्ता जमुना मणिसिंह का जिक्र किया, जिसने मलेरिया की रोकथाम के लिए पूरे समर्पण भाव से गांव के लोगों को इस रोग से लड़ने के लिए तैयार किया।

मोदी ने कहा, “उसने रोग को लेकर सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाई और मुश्किल समय में पूरे गांव की मदद की।”

मोदी ने कश्मीर के जावेद अहमद का भी जिक्र किया, जिसने 1996 में आतंकवादियों द्वारा हमले में अपंग हो जाने के बाद भी समाज सेवा के भाव को अपनाए रखा।

मोदी ने कहा, “विकलांग होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और समाज विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की और एक जागरूक नागरिक के नाते वह एक समाजसेवक के रूप में विकलांगों का मसीहा बन कर मौन क्रांति कर रहे हैं।”

मोदी ने कहा, “वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण हैं और हम सभी को उनके काम से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

मोदी ने कहा कि विकलांग लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और उनका दृढ़ संकल्प और साहस उल्लेखनीय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493