‘पाकिस्तान को स्वच्छ बनाएं’

इस्लामाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने ‘फिल्थी नेशन’ (गंदा देश) शीर्षक से रविवार को प्रकाशित एक संपादकीय के माध्यम से पाकिस्तान को स्वच्छ बनाने का आग्रह किया है।

इस्लामाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने ‘फिल्थी नेशन’ (गंदा देश) शीर्षक से रविवार को प्रकाशित एक संपादकीय के माध्यम से पाकिस्तान को स्वच्छ बनाने का आग्रह किया है।

पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में खराब हालत का हालांकि अकसर जिक्र किया जाता रहा है, लेकिन डॉन ने कहा है कि लोग और प्रशासन जिस चीज के प्रति बेपरवाह दिखाई पड़ रहे हैं, वह हैं हमारी सड़कों पर फैली गंदगी।

डॉन के एक संपादकीय में अधिकांश शहरों और नगरों में नागरिक तंत्र की निराशाजनक हालत और पर्यावरण के गिरते स्तर की भी बात की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों वाली एक पीठ ने सवाल किया है कि क्या उसे पाकिस्तान के सबसे आबादी वाले शहर कराची को स्वच्छ रखने के लिए हर बार हस्तक्षेप करना पड़ेगा।

उनमें से एक न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कुछ छोटे शहरों और नगरों में लोग कैसे रह रहे हैं, यह अंदाजा लगाना भी मुशिकल है और सफाई कर्मचारी वेतन लेकर भी कुछ काम नहीं कर रहे।

संपादकीय के मुताबिक, “न्यायाधीशों की कड़वाहट भरी टिप्पणी उनकी झुंझलाहट के स्तर को दर्शाती है।”

संपादकीय में लिखा गया है कि अधिकांश लोग दूषित हवा में सांस ले रहे हैं, दूषित पानी पी रहे हैं और कूड़े के जलते ढेरों के बीच चल रहे हैं।

संपादकीय के मुताबिक, “कटु सत्य यह है कि जो स्वच्छता अभियान चला सकते हैं और प्रभावशाली नीतियां बना सकते हैं उन्हें कभी शहरों की सड़कों पर चलना नहीं पड़ता।”

संपादकीय के मुताबिक, “यहां भी जनता और उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के बीच संपर्क न होना ही इसका कारण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493