पिं्रयका के मन पर छाया ‘डेल’ का हिंदी संस्करण

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी रैपर पिटबुल के लिए भारत से ढेर सारा प्यार भेजा है और कहा है कि वह उनका अल्बम हिंदी में रिकॉर्ड करना चाहती हैं।

दोनों कलाकारों ने इससे पूर्व 2013 के गीत ‘एक्जोटिक’ के लिए साथ मिलकर काम किया था।

पिटबुल ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर के साथ लिखा, “क्या आप अद्भुत महसूस कर रही हैं? सफलता के लिए बधाई प्रियंका चोपड़ा, मिस वर्ल्ड, मिस वर्ल्डवाइड, अद्भुत, डेल। “

प्रियंका ने इसके जवाब में लिखा, “धन्यवाद पिटबुल, चलो, डेल के लिए हिंदी, उम्मीद है आप ठीक होंगे, ढेर सारा प्यार।”

प्रियंका इन दिनों काफी व्यस्त हैं।

पिं्रयका ने रविवार को ट्वीट किया, “ठीक है कि अटलांटिक से इधर से उधर की यात्रा मेरी जीवनशैली बन चुका है, लेकिन यह बेहद थकाने वाला है। मॉन्ट्रियल पहुंचने में अब भी 12 घंटे शेष हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493