इमामी उच्च श्रेणी के पैकेजिंग पेपर की क्षमता बढ़ाएगी

बालासोर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। उच्च श्रेणी के पैकेजिंग पेपर में हाल में ही कदम रखने वाली इमामी पेपर मिल्स अगले तीन साल में नए कारोबार में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 1.32 लाख टन सालाना की वर्तमान उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर दोगुना करेगी।

कंपनी ने यहां अपने पुराने परिसर में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक अत्याधुनिक पेपर पैकेजिंग संयंत्र की स्थापना की है।

इमामी पेपर के कार्यकारी निदेशक पी.एस. पटवारी ने यहां कहा, “अभी देश में महंगी श्रेणी के कोटेड मल्टी-लेयर्ड पेपरबोर्ड की मांग सात लाख टन है और यह सालाना 15 फीसदी की दर से बढ़ रही है। अभी हमारी सालाना क्षमता 1,32,000 टन है। अगले तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इस क्षमता को दोगुना करेंगे।”

बालासोर बोर्ड इकाई अप्रैल 2015 में शुरू हुई है। इसका वाणिज्यिक उत्पादन दिसंबर में शुरू होगा।

कंपनी ने कहा कि इस साल के अंत तक तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर लिमिटेड (टीएनपीएल) के दो लाख टन क्षमता वाले मल्टी-लेयर डबल कोटेड बोर्ड प्लांट शुरू होने से उस पर कोई असर नहीं होगा।

इमामी ग्रुप के निदेशक आदित्य अग्रवाल ने कहा, “टीएनपीएल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने में अभी भी कई महीने बचे हुए हैं। और बाजार का सालाना 15 फीसदी की दर से विकास हो रहा है। लोग बेहतर पैकेजिंग खोज रहे हैं। इसलिए नई कंपनी के इस क्षेत्र में प्रवेश करने का कोई असर नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493