केरल टूरिज्म का ओमान, बहरीन में रोडशो

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केरल टूरिज्म ने ओमान और बहरीन में रोड शो आयोजित किया है। यह बात रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कही गई है।

ओमान में 23 नवंबर को मस्कट के ग्रैंड हयात में और बहरीन में 25 नवंबर को राजधानी मनामा के इंटरकांटिनेंटल रीजेंसी में शो आयोजित किया गया।

बयान के मुताबिक, पर्यटन मंत्री ए.पी. अनिलकुमार ने कहा, “मध्यपूर्व का हमारे लिए विशेष महत्व है। खाड़ी देशों के साथ सदियों से हमारा नाता रहा है।”

केरल के लोग बड़ी संख्या में इन देशों में काम करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केरल टूरिज्म के निदेशक पी.आई. शेख पारीथ ने कहा कि दो रोड शो को लाजवाब प्रतिक्रिया मिली।

ओमान के शो में 30 पर्यटन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जबकि मनामा के आयोजन में 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

गत वर्ष ओमान के 17,239 और बहरीन के 3,674 पर्यटक केरल पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493