शहीद दिवस पर सिक्का जारी करेगा यूएई

अबुधाबी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर वह चांदी का सिक्का जारी करेगा।

बैंक ने कहा है कि यह सिक्का राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नहयान के 30 नवंबर को शहीद दिवस घोषित करने के फैसले पर की गई है। राष्ट्रपति ने 30 नवंबर को उन जांबाज शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाने का फैसला किया है, जिन्होंने यूएई और विदेशों में नागरिक, सैन्य और मानवीय अभियानों में अपने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान किया है।

बैंक ने कहा है कि इस फैसले में योगदान करने के लिए उसने चांदी का सिक्का जारी करने का फैसला किया है।

सिक्के के पहलुओं पर शहीद दिवस का आधिकारिक लोगो और यूएई का आधिकारिक लोगो होगा, जिसके चारों ओर अरबी और अंग्रेजी में नाम लिखा होगा और इसके साथ तिथि भी अंकित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493