उप्र : 5 लाख की चौथ मांगने वाले 2 गिरफ्तार

पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार ने बताया कि स्नेह ज्वेलर्स के संचालक अवनीश अग्रवाल के मोबाइल पर 9457072400 पर 9759399128 से कई कॉल आई थी। जिस पर पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे। बाद में पीड़ित दुकानदार ने मामला दर्ज कराया था।

साथ ही इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सर्विलांस प्रभारी जुगेंद्र सिंह यादव को सौंपी गई थी। उन्होंने मात्र 12 घंटे में आरोपी को सोरों रोड के रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

वहीं पकड़े गए आरोपी अनुज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी रायपुर पटना सोरों कोतवाली और उसका साथी विवेक उपाध्याय पुत्र सुमंत उपाध्याय निवासी राजपुरा थाना सहावर का रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से छह हजार रुपये की नकदी मोबाइल के अलावा चोरी की एक बाइक पैशन (यूपी 21 डब्लू1680) बरामद की है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने 27 जुलाई को कासगंज शहर की सेंट्रल बैंक से एक लाख रुपये लेकर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लूट लिए जाने की बात भी स्वीकार की।

सर्राफा व्यापारी से जब पांच लाख रुपये की चौथ मांगने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि दोनों पांच लाख रुपये लेकर कोई अच्छा कारोबार शुरू करना चाह रहे थे, इसी बात को लेकर अवनीश को फोन पर धमकी दी गई थी।

वहीं पुलिस कप्तान हिमांशु ने 12 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किए जाने पर पुलिस टीम को 51 सौ रुपये बतौर पुरस्कार देने की बात कही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में टीम प्रभारी (एसओजी, सर्विलांस) जुगेंद्र सिंह यादव और शहर कोतवाल पदम सिंह भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493