प्रेम कुमार बिहार भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

पटना, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रेम कुमार को अपना नेता चुना है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

पटना, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रेम कुमार को अपना नेता चुना है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, “वरिष्ठ पार्टी विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक दल का निर्विरोध नेता चुना गया है।”

बिहार विधानसभा के मंगलवार से शुरू हो रहे नए सत्र से एक दिन पहले भाजपा के 53 विधायकों ने प्रेम कुमार को अपना नेता चुना। इनमें से 23 पहली बार विधायक चुने गए हैं।

प्रेम कुमार का संबंध अति पिछड़ा वर्ग से है। वह गया शहर से सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह मंत्री रह चुके हैं।

कुमार के चुनाव से इन अटकलों पर विराम लग गया है कि पटना शहर के विधायक नंद किशोर यादव फिर से भाजपा विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं।

पिछली विधानसभा में नंद किशोर यादव भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष थे।

भाजपा नेताओं ने यहां बताया कि यादव विधायक दल का नेता बनना चाहते थे। लेकिन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जगह एक नए चेहरे प्रेम कुमार को चुना। इन नेताओं का कहना है कि यादव को बिहार में पार्टी की करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड और कांग्रेस के महागठबंधन ने 243 विधानसभा सीटों में से 178 पर जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493