आजम के बारे में बोलना मेरे एजेंडे में नहीं : साक्षी महाराज

फरु खाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह अब समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ कुछ भी बयानबाजी नहीं करेंगे। जनपद आये उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के पुत्र वरुण राजपूत के तिलकोत्सव में शामिल होने आये साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी की केंद्र में सरकार बने अभी 18 महीने का समय ही गुजरा है। इन 18 महीनों में भारत में जो विकास कार्य हुये वे पिछले 60 साल में कभी नहीं हुये। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने अयोध्या राम मन्दिर के लिये आन्दोलन किया था तो लोगो से बच्चा-बच्चा राम का बोलने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी थी। लेकिन घर-घर मोदी देश की जनता से कहलाना नहीं पड़ा।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आतंकवाद बड़ा मुद्दा है। मोदी के साथ कई देश आतंकबाद को उखाड़ फेंकने के लिये खड़े हैं। भारत इसमें पूरी इच्छा शक्ति के साथ लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी की ताकत है कि आज पाकिस्तान बिना शर्त बातचीत करने के लिये तैयार है। प्रधानमन्त्री पूरे देश के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं होने दिया।

साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व में हुई भाजपा की सदस्यता अभियान में लगभग 32 लाख मुसलमानों ने पार्टी की सद्स्यता ली है। देश के मुस्लमान कहते हैं कि वह भारत में सबसे सुरक्षित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493