ओबामा को जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की सफलता की उम्मीद

ओबामा ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा है, “इस सम्मेलन को यह बात खास बनाती है कि 180 से अधिक देशों ने जलवायु परिवर्तन के लिए हानिकारक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए पहले से ही अपनी योजनाएं पेश की हैं।”

उन्होंने कहा, “पेरिस में वार्ताकार हानिकारक गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए दीर्घावधि का ढांचा तैयार करने की कोशिश करेंगे।”

पेरिस में 30 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत होगी। इस दौरान एक सार्वभौमिक जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 180 से अधिक देशों ने सम्मेलन से पहले इस पर अपनी कार्यकारी योजनाएं भेज दी हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक पेरिस में होगा, लेकिन ओबामा सम्मेलन के सिर्फ पहले दो दिन ही इसमें शिरकत करेंगे। इस दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493