‘एत्ती’ के लिए अर्थव ने लिया राष्ट्रमंडल खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण

चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्थव ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘एत्ती’ में अपनी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए राष्ट्रमंडल खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण लिया। फिल्म में अर्थव बाधा दौड़ धावक की भूमिका निभा रहे हैं।

अर्थव ने आईएएनएस को बताया, “खिलाड़ी की भूमिका निभाने के लिए मैं बिल्कुल उनके जैसा ही दिखना चाहता था और यह तभी संभव था जब मैं उनके जैसा ही प्रशिक्षण लेता। इसके लिए मैंने कठिन व्यायाम किया।”

फिल्म के लिए अभिनेता ने सिक्स पैक एब्स भी बनाए।

अपने शारीरिक बदलाव के बारे में अर्थव ने कहा कि यह बदलाव एक रात में नहीं हुआ, इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया।

‘एत्ती’ के लिए प्रशिक्षण के दौरान अर्थव दो अन्य फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे।

इस बारे में अर्थव ने कहा, “मैंने ध्यान रखा कि मेरे व्यायाम की दिनचर्या में कोई बाधा न आए। दो फिल्मों पर साथ में काम करते हुए भी मैंने ‘एत्ती’ के लिए प्रशिक्षण के लिए समय निकाल लिया।”

फिल्म का निर्देशन रवि अरसु ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493