नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ‘अहिल्या’ और ‘नयनताराज नेकलेस’ जैसी बेहद चर्चित लघु फिल्में बना चुके फिल्मकार जयदीप सरकार की नई लघु फिल्म ‘द वाइव्स’ इन दिनों चर्चा में है। इसे यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा हिट मिल चुके हैं। यह लघु फिल्म पितृसत्ता पर चोट करती है।
गैर सरकारी संगठन ‘एक्शन एड इंडिया’ द्वारा निर्मित ‘द वाइव्स’ की पृष्ठभूमि भारत के उन इलाकों पर आधारित है, जहां पानी की बहुत किल्लत के कारण पुरुषों का दो या तीन शादियां करना आम बात है और जहां महिलाओं की भूमिका पत्नी के रूप में न होकर घर के लिए पानी ढोने वाली औरतों की होती है। इसमें तीन महिलाओं की जिंदगियों को दिखाया गया है, जो एक ही परिवार में अलग-अलग स्तर और परिस्थितियों में पितृसत्ता एवं अन्याय की शिकार हैं। वे इसी तरह जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।
यूट्यूब पर आप इस लघु फिल्म को ँस्र://.ुी.ूे/ूंँ?=ुश्ठदिएाछक पर देख सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath