सोमवार को एक आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि डेथ रेलव संग्रहालय कायिन राज्य के तानबेयूजायत में स्थित है। इसका निर्माण कार्य पिछले साल अप्रैल में शुरू हुआ था। संग्रहालय में डेथ रेलवे से जुड़ी ऐतिहासिक तस्वीरें, पेंटिंग, मूर्तियां और 3डी तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। इस संग्रहालय में कोयले से चलने वाले सी-0522 इंजन को भी रखा गया है, जिसका इस्तेमाल डेथ रेलवे में किया गया था।
तानबेयूजायत समाधि क्षेत्र वह क्षेत्र है, जहां डेथ रेलवे के कई हजार पीड़ितों की समाधि हैं।
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना ने म्यांमार के तानबेयूजायत से थाईलैंड के कंचनबुरी को जोड़ने वाली 280 किलोमीटर लंबी डेथ रेलवे लाइन के निर्माण में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के 1,20,000 से अधिक युद्धबंदियों को जबरन लगाया था। इसके निर्माण के दौरान 16,000 युद्धबंदियों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath