सिंधु को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देगा बीएआई

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को देश की अग्रणी महिला स्टार पी.वी. सिंधु के लिए 10 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की।

सिंधु ने रविवार को लगातार तीसरी बार मकाउ ओपन ग्रां प्री खिताब जीता था।

विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने रविवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में जापान की मिनात्सु मितानी को 21-9, 21-23, 21-14 से मात देकर खिताब हासिल किया।

बीएआई के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, “उन्होंने एक बार फिर अपने खेल से हमें गर्व महसूस कराया है और स्वयं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साबित किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम आश्वस्त हैं कि वह अपने खिताब को बरकरार रखेंगी और वह एक खिलाड़ी के तौर पर हमारी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। उनका भविष्य उज्जवल है और आशा है कि वह आगे भी इस तरह के टूर्नामेंट जीतें।”

सिंधु का यह इस साल का पहला खिताब है और वह इस साल डेनमार्क ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493