कोटला में 12 साल से अजेय है भारत

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर बीते 12 साल से टेस्ट मैचो में अजेय है। इस मैदान पर भारत ने 1993 के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है।

भारत को इस मैदान पर गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी चार मैचो की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा। कोटला में यह दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट होगा।

चार मैचों की सीरीज में भारत ने फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है और इस मैदान पर उसके रिकार्ड को देखते हुए यही लगता है कि भारत आसानी सेयह सीरीज 3-0 से जीत लेगा।

मोहाली में भारत ने 108 रनों की जीत के साथ खेला खोला था। इसके बाद बेंगलुरू में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था। तीसरा मैच नागपुर में खेला गया, जहां भारत ने तीन दिनों में दक्षिण अफ्रीक को 124 रनों से हरा दिया।

वर्ष 1987 में भारत को इस मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। उसके बाद से भारत ने यहां खेले गए 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं।

साल 2007 में आस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। अंतिम हार इस मैदान पर 2013 में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने तीन दिनों में जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493