एनआरआई की भूमिका के लिए अमेरिका में रहकर लोगों को समझा : निखिल

चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता निखिल सिद्धार्थ आगामी तेलुगू थ्रिलर फिल्म ‘शंकरभरणम’ में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) की भूमिका में नजर आएंगे। निखिल ने कहा कि अपने किरदार को ठीक से समझने के लिए वह एक महीने से ज्यादा समय न्यूयॉर्क में रहे।

निखिल ने आईएएनएस को बताया, “मैं एनआरआई लोगों को नजदीक से देखना चाहता था, इसलिए शूटिंग शुरू करने से पहले मैं 45 दिन न्यूयॉर्क में रहा। इससे मुझे अपने किरदार को सही ढंग से निभाने की तैयारी में काफी मदद मिली।”

फिल्म सुभाष कपूर निर्देशित ‘फंस गए रे ओबामा’ का रूपांतर है।

फिल्म में निखिल अमेरिका में जन्मे एक अमीर एनआरआई का किरदार निभा रहे हैं, जिसने भारत को केवल नक्शे पर ही देखा है।

निखिल ने कहा कि लेखक कोना वेंकट ने फिल्म की रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं, लेकिन वह कहानी को एक अलग परिप्रेक्ष्य में पेश करेंगे।

निखिल ने कहा, “एक अनिवासी भारतीय का किरदार निभाते हुए मैं सुनिश्चित करना चाहता था कि मुझे कितनी अंग्रेजी और तेलुगू बोलने की इजाजत है। ज्यादातर मैं अपनी फिल्मों की डबिंग तीन या चार दिनों में पूरी कर लेता हूं, लेकिन इस बार मैंने इस पर पूरे 15 दिन लगाए हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि सही उच्चारण के लिए मैंने कितना प्रयास किया है।”

उदय नंदवनम द्वारा निर्देशित फिल्म को बिहार में अपराध की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।

फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493