मुम्बई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। महान क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुम्बले ने तत्काल प्रभाव से सोमवार को मुम्बई इंडियंस टीम के चीफ मेंटोर पद से इस्तीफा दे दिया।
भारत के सफलतम टेस्ट गेंदबाज कुम्बले जनवरी 2013 से ही मुम्बई इंडियंस से जुड़े हुए थे। अब वह कुछ अलग करना चाहते हैं।
जब कुम्बले टीम के मेंटोर बने थे, तब टीम ने 2013 में आईपीएल और चैम्पियंस लीग खिताब जीता था। इसके बाद इस टीम ने इस साल दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।
कुम्बले ने कहा कि वह क्रिकेट और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए मुम्बई का साथ छोड़ रहे हैं। वह इस टीम को शुभकामना देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह टीम अपना आईपीएल खिताब बचाने में सफल रहेगी।
dharmpath.com dharmpath