‘अमेरिकी राजदूत बोलने से पहले सोचें’

बैंकाक, 30 नवंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड में सैन्य शासन के मुद्दे पर अमेरिकी राजदूत के बयान पर थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री प्रावित वोंग्सुवोन ने सार्वजनिक रूप से नाखुशी जताई है। उन्होंने अमेरिकी राजदूत ग्लाइन डेवीज को सलाह दी है कि कुछ बोलने से पहले सोच लिया करें।

बैंकाक पोस्ट की रपट के अनुसार वोंग्सुवोन ने यह बात डेवीज के 25 नवंबर के उस बयान के संदर्भ में कही है जिसमें उन्होंने ‘थाई सैन्य अदालतों द्वारा नागरिकों को दी जा रही लंबी सजाओं’ की कड़ी आलोचना की थी। डेवीज ने यह बयान विदेशी संवाददाता क्लब में दिया था।

वोंग्सुवोन ने कहा कि बीते साल नेशनल काउंसिल फार पीस एंड आर्डर (एनसीपीओ) द्वारा देश की सत्ता पर कब्जा करने के बाद किसी भी अन्य सैन्य शासन के मुकाबले देश में अधिक आजादी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सैन्य शासन देश में स्थाई लोकतंत्र के विकास के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार मानवाधिकारों और प्रेस की आजादी को काफी महत्व देती है। ऐसा आज से पहले किसी सैन्य शासन में नहीं हुआ।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रायुत चान-ओ-चा ने कहा कि अगर डेवीज ने फिर से ऐसी बात कही तो इससे दोनों देशों (थाईलैंड-अमेरिका) के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ेगा।

मानवाधिकार संगठन और कई देश थाईलैंड में सैन्य शासनकाल में नागरिक आजादी और मानवाधिकारों के हनन पर चिंचा जताते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493