फिल्म महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा को बढ़ावा देना : राजन

पणजी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म महोत्सव निदेशालय (डीएफएफ) के निदेशक सी. सेंथिल राजन ने सोमवार को यहां कहा है कि इफ्फी में प्रतिनिधियों और दर्शकों का बहुत ही उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि सभी थियेटरों में दर्शकों की उपस्थिति इस बात को दर्शाती हैं कि इफ्फी काफी हद तक भारतीय दर्शकों को अच्छी अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और विदेशी दर्शकों को भारतीय फिल्में दिखाने के उद्देश्य में सफल रहा है।

उल्लेखनीय है कि 46वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) की शुरुआत यहां 20 नवंबर हुई थी और सोमवार को (30 नवंबर) इसका समापन हुअा है।

राजन ने मिड फेस्ट संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिल्म महोत्सव का उदे्दश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इफ्फी का उद्देश्य दर्शकों को अच्छी फिल्में दिखाना और भारत में सामान्य तौर पर और गोवा के लिए खास तौर पर फिल्मों की शूटिंग के लिए गंतव्य स्थान को बढ़ावा देना है।

इफ्फी की गतिविधियों के बारे में उन्होंने कहा कि 8,000 से अधिक पंजीकरण हुए और इनमें 24 एफटीआईआई के छात्र भी शामिल हैं।

समापन समारोह का जिक्र करते हुए राजन ने कहा कि समारोह संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय सिनेमा की संपन्न और वैभवशाली परंपरा का शोकेस है।

ईएसजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अम्या अभ्यांकर ने कहा कि आईएफएफआई 2016 की तैयारी इस महोत्सव के समापन के तुरंत बाद से ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने महोत्सव को आईटी सक्षम बनाने पर जोर दिया और कहा कि महोत्सव की पूरी तरह से गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह महोत्सव भी विश्व के अन्य फिल्म महोत्सवों की बराबरी कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493