सैंटियागो, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। चिली की फुटबाल टीम के कोच जॉर्ज सामपाओली ने कहा कि उन्हें फीफा के ‘वर्ल्ड कोच ऑफ दि ईयर’ के लिए नामांकित तीन नामों में शामिल होकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।
इसके लिए सामपाओली ने अपने प्रशंसकों, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टॉफ को धन्यवाद दिया।
चिली फुटबाल टीम की आधिकारिक वेबसाइट में सोमवार को जारी बयान में सामपाओली ने कहा, “इस नामांकन से मुझे क्लब के साथ बिताए समय पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। मुझे नामांकन में सफलतम कोच गार्डियोला (बायर्न म्यूनिख) और लुईस एनरिक (एफसी बार्सिलोना) के साथ शामिल होकर काफी खुशी हो रही है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्जेटीना के सामपाओली के नेतृत्व में चिली ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब कोपा अमेरिका 2015 जीता था। उन्होंने साथ ही स्थानीय क्लब यूनिवर्सिडाड डे चिली को पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने में मदद की थी।
चिली के 55 वर्षीय कोच सामपाओली ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टॉफ और निदेशकों को लिए है, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।”
विजेता की घोषणा 11 जनवरी, 2016 को आयोजित होने वाले फीफा बालोन डी ओर 2015 पुरस्कार समारोह में होगी।
dharmpath.com dharmpath