आडवाणी की पत्नी बुखार, संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की धर्मपत्नी कमला आडवाणी को बुखार और मूत्र संबंधी संक्रमण के बाद मंगलवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

एम्स की मुख्य प्रवक्ता नीरजा बाटला ने कहा, “कमला आडवाणी को बुखार और मूत्र संबंधी संक्रमण के चलते आज (मंगलवार) सुबह 6.30 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। मूत्रविज्ञानी, जेरिएट्रिक दवा के जानकार और इंटेसिव केयर विशेषज्ञों की मौजूदगी वाली एक टीम उनकी देखरेख और इलाज में लगी हुई है और करीब से नजर रख रही है।”

नीरजा ने बताया कि कमला आडवाणी की स्थिति अभी स्थिर है।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस से कमला के आईसीयू में भर्ती होने की पुष्टि की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493