जापान के तकाराजुका शहर में समलैंगिक युगलों को जल्द मान्यता

तकाराजुका के महापौर टोमोको नाकागावा ने बताया कि शहर अगले साल मार्च तक इस तरह के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगा। जिसके तहत प्रमाणपत्र धारकों को विवाहित युगल की मान्यता दी जाएगी। ताकाराजुका के नागरिकों के लिए मई के आसपास टेलीफोन सलाहकार सेवा शुरू करने की भी योजना है।

जापान में समलैंगिक विवाह कानूनी रूप से वैध नहीं है। समलैंगिक रिश्तों में रह रहे लोगों को समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है और उनके साथ भेदभाव किया जाता है, जिसके तहत उन्हें साथ रहने के लिए घर ढूंढने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि टोक्यो के शिबुया और सेतागया वार्डो में सर्वप्रथम पांच नवंबर को समलैंगिक युगल को कानूनी मान्यता दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493