अर्जेटीना की राष्ट्रपति ने यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का उद्घाटन किया

ब्यूनस आयर्स, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडिस ने यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का उद्घाटन किया है। यह संयंत्र देश के परमाणु संयंत्रों के लिए ईंधन मुहैया कराएगा।

क्रिस्टीना ने सोमवार को उद्घाटन समारोह में कहा, “लातिन अमेरिका में इस हद तक विकसित हमारा ही देश है। यह काम 80 के दशक में रुक गया था, जिसे हम फिर से शुरू कर रहे हैं।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह संयंत्र दक्षिणी रियो नेगरो प्रांत के पिलसानियन में स्थित है। इसका प्रबंधन राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग करेगा।

क्रिस्टीना ने कहा, “हम (अर्जेटीनावासी) कभी भी बाहरी मांग को अपनी स्वायत्तता और वैज्ञानिक विकास के रास्ते में नहीं आने देंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम वास्तव में दुनिया को बताना चाहते हैं कि जो परमाणु ऊर्जा हम पैदा कर रहे हैं, जो संवंर्धित यूरेनियम हम पैदा कर रहे हैं, उसका इस्तेमाल बम बना कर जान लेने में नहीं किया जाएगा। बजाए इसके, इससे ऊर्जा बनेगी, परमाणु दवाएं बनेंगीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493