बिलबाओ (स्पेन), 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरूसिया डॉर्टमंड के लिए खेलने वाले गैबन के स्ट्राइकर पियरे-एमेरिक आउबामेयांग यूरोपीय फुटबाल में हर तरह की प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
आउबामेयांग यूरोपीय फुटबाल में मौजूदा सत्र में अब तक 24 गोल कर चुके हैं, जबकि 20 गोल के साथ स्पेन के क्लब एथलेटिक बिलबाओ के स्ट्राइकर आरित्ज आदुरिज दूसरे स्थान पर हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जर्मन के शीर्ष लीग टूर्नामेंट बुंदेसलीगा में इस सत्र में 17 गोल कर चुके आउबामेयांग यूरोपीयन लीग में भी सात गोल कर चुके हैं और डीएफबी पोकल में उनके नाम एक गोल है।
दूसरी ओर स्पेनिश लीग ला लीगा में अदुरिज 10 गोल कर चुके हैं तथा यूरोपा लीग में उनके नाम छह और कोपा डेल रे में चार गोल हैं।
शीर्ष जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और जर्मनी के ही उनके साथी खिलाड़ी थॉमस मुलर आदुरिज के 20 गोलों के साथ समान स्थान पर हैं।
इस क्रम में आउबामेयांग ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लियोनेल मेसी (17 गोल), नेमार (16 गोल) और रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (16 गोल) को भी पीछे छोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath