अमेरिकी नौसैनिक फिलीपीनी किन्नर की हत्या का दोषी करार

मनीला, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपीन्स की एक अदालत ने मंगलवार को एक अमेरिकी नौसैनिक को पिछले साल एक किन्नर की हत्या का दोषी पाया है।

समाचार पत्र ‘द मनीला टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, ‘ओलोंगपो सिटी रीजनल ट्रायल कोर्ट’ की न्यायाधीश रोलिन गिनेज-जबल्डे ने अपने 60 पृष्ठों के फैसले में स्कॉट पेम्बर्टन को जेफरे जेनिफर लॉड (26) की हत्या के जुर्म में छह से 12 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

जबल्डे ने कहा, “पेम्बर्टन, लॉड की हत्या का दोषी है।”

अदालत ने कहा कि लॉड की डूबने के कारण दम घुटने से मौत हुई थी। साथ ही अदालत ने कहा कि यह मृतक के जख्मों के अनुसार भी तर्कसंगत है।

लॉड को 11 अक्टूबर, 2014 को ओलोंगपो शहर में सेलजोन लाउंज के भीतर मृत पाया गया था।

पेम्बर्टन पर ओलोंगपो अभियोजक के कार्यालय द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया था और तब से उसे अमेरिका और फिलीपींस की संयुक्त सुरक्षा के तहत क्वेजोन शहर में अगुयिनल्डो शिविर में हिरासत में रखा गया था।

अगस्त में पेम्बर्टन ने स्वीकार किया था कि यह पता लगने पर कि वह एक किन्नर है, उसने लॉड का गला दबाया था।

पेम्बर्टन ने कहा कि जब उसने लॉड को छोड़ा तब तक वह जीवित था।

हालांकि अदालत ने कहा कि पेम्बर्टन की लॉड को मारने की योजना नहीं थी, इसलिए उसे नशे की हालत का लाभ दिया जाना चाहिए।

अदालत ने अमेरिकी नौसैनिक को लॉड के परिवार को क्षति की भरपाई के तौर पर 1,00,000 पेसोस (6,047 डॉलर), जन क्षति के लिए 50,000 पेसोस (3,022 डॉलर), कमाई की क्षमता के नुकसान के लिए 50,000 पेसोस और ट्रांसजेंडर की अंत्येष्टि के खर्च के लिए 1,55,250 पेसोस (9,386 डॉलर) की राशि हजार्ने के रूप में अदा करने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493