धार्मिक मुद्दों से ऊपर उठें : मोदी

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को धर्म और संप्रदाय के मुद्दों से ऊपर उठना होगा।

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को धर्म और संप्रदाय के मुद्दों से ऊपर उठना होगा।

संविधान निर्माता बी.आर.अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रमों के तहत राज्यसभा में हुई चर्चा का समापन करते हुए मोदी ने कहा कि संविधान ने देश को एकजुट रखा है। यह लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे देश को एकजुट रखें।

उन्होंने कहा, “इसके लिए हमें धर्म और संप्रदाय के मुद्दों से ऊपर उठना होगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान बुरे दौर में भी देश को दिशा दिखाता रहा है। इसने भारत को बांधे रखा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493