होश आने के बाद फिरोजाबाद जनपद के एका क्षेत्र के नगला गबे निवासी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में कोयले की टाल पर काम करता है। 11 दिसंबर को उसकी बहन की शादी है। उसने बहन की शादी के लिए 41 हजार रुपये का इंतजाम किया था। वह घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हो गया। रास्ते में सीट पर बैठे दो युवकों ने उसे ढाबे पर बस रुकने के दौरान बहुत आग्रह कर चाय पिला दी। कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गया।
मौका लगते ही सीट पर बैठे दोनों युवक उसकी जेब में रखे 41 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन कब्जे में किया और चंपत हो गए। इधर, संबंधित बस के चालक-परिचालक जहर खुरानी के शिकार यात्री को बस स्टैंड के समीप छोड़कर चले गए।
ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुरजीत सिंह ने अचेत मुकेश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। होश आने के बाद वह घर चला गया।
dharmpath.com dharmpath