ब्रिक्स मीडिया से अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ाने का आह्वान

यहां आयोजित पहले ब्रिक्स मीडिया सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मंगलवार को काई ने कहा, “हमें एकसाथ आना होगा, अपने साझा संकल्पों को आवाज देनी होगी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में ब्रिक्स देशों की उपस्थिति बढ़ानी होगी।”

काई ने कहा कि ब्रिक्स देशों को शांति और विकास के लिए उठ रहीं आवाजों को आत्मसात करना चाहिए, ब्रिक्स देशों को साझा विकास को बढ़ावा देना होगा और दुनिया के इन उभरते बाजारों और विकासशील देशों के साझा हितों की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स मीडिया को मुख्य अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर उभरते बाजारों और विकासशली देशों के साथ खड़ा होना होगा, जिसमें 2015 के बाद विकास की योजनाएं और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे शामिल हैं।

ब्रिक्स देशों के 25 मीडिया समूहों के नेताओं ने पहले ब्रिक्स मीडिया सम्मेलन में हिस्सा लिया।

काई ने कहा, “हमें नवाचार के जरिए विकास पर ध्यान देना चाहिए, पुनर्निर्माण को गति देनी होगी और मीडिया के एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी विकसित करनी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493