प्रख्यात सारंगी वादक उस्ताद साबरी खान नहीं रहे

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। पद्मभूषण से विभूषित प्रख्यात सारंगी वादक उस्ताद साबरी खान का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे।

प्रख्यात सारंगी वादक के बेटे कमाल ने बताया कि सोमवार रात उनके पिता का देहांत हो गया।

कमाल ने बताया, “सोमवार रात उनका देहांत हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, इसलिए हम उन्हें नजदीक के साकेत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें कुछ समय से सांस की तकलीफ थी।”

सारंगी उस्ताद का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

भारतीय शास्त्रीय संगीत को उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था, जिनमें साहित्य कला परिषद पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा प्रतिष्ठित पद्मश्री (1992) और पद्मभूषण पुरस्कार (2006) भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493