Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » भारत » विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक हैं।

बिहार विधानसभा की बुधवार को बैठक शुरू होते ही कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद सिंह ने अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने सदन को बताया कि 11 सदस्यों ने विजय कुमार चौधरी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें सभी दलों का समर्थन दिया गया है। इसके बाद सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह ने चौधरी को अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। नीतीश ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने और संसदीय परंपरा को कायम रखने के लिए सवार्नुमति का भाव जरूरी है।

भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी चैधरी के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

नीतीश के करीबी माने जाने वाले चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री तथा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित Reviewed by on . पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक है पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक है Rating:
scroll to top