अनुराग के साथ फिर काम करना चाहते हैं करण

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रख चुके निर्देशक करण जौहर ने अनुराग कश्यप से उनके लिए एक और भूभिका लिखने का आग्रह किया है।

फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करण जौहर नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। इसमें रणवीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे।

करण ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “अनुराग कश्यप लंदन में है। शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। मेरे लिए एक और किरदार लिखिए।”

फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। यह फिल्म ज्ञान प्रकाश की ‘मुंबई फेबल्स’ का रूपांतर थी।

फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के सपनों और उन्हें पूरा करने पर आधारित है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

करण फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें ऐश्वर्य राय बच्चन, अनुष्का और रणबीर जैसे सितारे हैं।

फिल्म अगले साल तीन जून को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493