शिमला, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही। केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राज्य में लाहौल-सपीति जिले का केलांग सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”
कन्नौर जिले का कल्पा राज्य का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस और मनाली में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुष्क मौसम शनिवार तक बने रहने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath