‘दिलवाले’ के सेट पर वरुण, कृति का धमाल

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘दिलवाले’ के सेट पर अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन ने खूब धमाल मचाया। अपने मजाकिया अंदाज और शरारतों से दोनों ने फिल्म की टीम से जुड़े लोगों का खूब मनोरंजन किया। यहां तक कि अपने मजाक में उन्होंने काजोल और शाहरुख खान को भी शामिल कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, “वरुण और कृति अपने मजाकिया अंदाज से सेट पर माहौल को उर्जावान बनाए रखते थे। एक बार सबने तय किया कि फिल्म में काम कर रहे अभिनेता वरुण शर्मा को बताया जाएगा कि काजोल उनसे बहुत नाराज हैं। यहां तक कि काजोल और शाहरुख भी इसके लिए तैयार हो गए।”

सूत्र के अनुसार, “योजना के मुताबिक जब वरुण शर्मा काजोल से माफी मांगने पहुंचे तो वह जोर-जोर से हंसने लगीं। इसके बाद ही शर्मा को मजाक के बारे में पता चल पाया और फिर तो पूरी टीम खूब हंसी।”

रोहित शेट्टी निर्देशित ‘दिलवाले’ 18 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493