वेल्लापल्ली नटेसन को पद छोड़ देना चाहिए : कांग्रेस

तिरुवनंतपुरम, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष वी.एम.सुधीरन ने बुधवार को कहा कि हिंदू एझवा नेता और श्री नारायण धर्म परिपलाना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष वी.एम.सुधीरन ने बुधवार को कहा कि हिंदू एझवा नेता और श्री नारायण धर्म परिपलाना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सुधीरन ने संवाददाताओं से कहा, “जिस तरह से वह व्यवहार करते हैं, बोलते हैं, वह समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की शिक्षा और विचारधारा से मेल नहीं खाता। उन्हें तुरंत महासचिव पद छोड़ देना चाहिए।”

सुधीरन ने यह बयान पुलिस द्वारा नटेसन के खिलाफ ‘नफरत भरे भाषण’ देने का मामला दर्ज करने के बाद दिया है। नटेसन ने यह बयान नौशाद नाम के एक ऑटो चालक के मामले में दिया था जिसने दो सफाई कर्मियों को बचाने की कोशिश में अपनी जान दे दी थी।

नौशाद की मौत बीते हफ्ते कोझीकोड में हुई। वह एक मैनहोल में फंसे दो अप्रवासी मजदूरों को बचाने के लिए उसमें उतरे थे।

नटेसन केरल की यात्रा पर निकले हुए हैं। वह हिंदू राजनैतिक दल के गठन की कवायद में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि चांडी की सरकार में अगर किसी को मुआवजा चाहिए तो उसे मुसलमान या ईसाई होना चाहिए।

एसएनडीपी योगम में नंबर दो की हैसियत रखने वाले नटेसन के पुत्र तुषार वेल्लापल्ली ने सुधीरन द्वारा उनके पिता के इस्तीफे की मांग पर कहा, “मौजूदा महासचिव (नटेसन) लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए हैं। वह सुधीरन की तरह नामित अध्यक्ष नहीं हैं। इसके अलावा, वह होते कौन हैं इस तरह के बयान देने वाले।”

तुषार ने कहा, “हम मामला दर्ज होने को लेकर चिंतित नहीं हैं न ही उनकी (नटेसन की) गिरफ्तारी को लेकर परेशान हैं। वह अग्रिम जमानत नहीं लेंगे।”

नटेसन ने कहा है कि वह 5 दिसंबर को हिंदुओं के लिए नई पार्टी का ऐलान करेंगे। इसी दिन उनकी यात्रा का समापन होगा।

एसएनडीपी योगम हिंदू एझवा समुदाय की संस्था है। राज्य के हिंदुओं में सबसे अधिक इसी समुदाय के सदस्य हैं। हिंदू केरल की 3.25 करोड़ की आबादी का 50 फीसदी हिस्सा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493