रायपुर, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक अमेरिकी कम्पनी यूनियन कार्बाइड की फैक्टरी में मिथाइल आइसो साइनाइड नामक जहरीली गैस के रिसाव से हुई इस दुर्घटना को याद करते हुए कहा कि सभी प्रकार के उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने तीन दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी की 31वीं बरसी पर इस भयानक औद्योगिक हादसे में मारे गए हजारों लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इस त्रासदी के एक दिन पूर्व बुधवार को यहां जारी शोक संदेश में उन्होंने इस त्रासदी के दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस हादसे के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी उद्योगों में पर्यावरण नियमों सहित औद्योगिक सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath