नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की पहली दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को नॉन-स्टॉप सेवा बुधवार को शुरू हो गई।
विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, “इस सेवा के शुरू होने के साथ एयर इंडिया भारत से अमेरिका के वेस्ट कोस्ट तक सीधी उड़ान संचालित करने वाली पहली कंपनी बन गई।”
उड़ान संख्या एआई-173 के रवाना होने से पहले इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक केक काटा गया और 230 यात्रियों में से हर एक को गुलाब की एक कली भेंट की गई।
dharmpath.com dharmpath