नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)।लोकसभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया, जो केंद्र सरकार को मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के मुताबिक विमानन कंपनियों के लिए मुआवजे के दायित्व की सीमा में संशोधन करने के प्रति सक्षम करता है।
कैरिज बाई एयर (संशोधन) विधेयक, 2015 को नागरिक उड्डयन मंत्री पी.अशोक गजपति राजू ने लोकसभा में पेश किया, जिसे पारित कर दिया गया।
यह विधेयक कैरिज बाई एयर अधिनियम, 1972 में संशोधन करता है, जो विमान द्वारा माल के वहन को नियंत्रित करता है।
dharmpath.com dharmpath