जायन मलिक से प्रभावित नहीं गिगि हैडिड के दोस्त

लॉस एंजेलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल गिगि हैडिड के दोस्त उनके नए बॉयफ्रेंड और रॉक बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक से प्रभावित नहीं हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “हैडिड के दोस्तों को उसमें कोई आकर्षण नहीं दिखाई देता। वह आम लोगों जैसा नहीं है। वह थोड़ा अजीब है।”

कुछ ही दिनों पहले हैडिड ने अपनी और मलिक की हाथों में हाथ डाले तस्वीरें बाहर आने के बाद ट्विटर पर अपने इस नए प्रेम के बारे में लिखा, “कई बार ऐसा होता है। कारण या समय जो भी हो।”

हैडिड ने आगे लिखा, “अगर संभव होता कि मैं आपमें से हर एक के सामने अपना पक्ष रख पाऊं तो मैं यह जरूर करती। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगी। मुझे खुश रहने का एकमात्र तरीका मिल गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493