100 अमेरिकी विशेष बलों को इराक भेजा जाएगा

वाशिंगटन, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। पेंटागन ने कहा कि इराक में एक नए अमेरिकी विशेष बल को तैनात किया जाएगा। इनकी संख्या लगभग 100 होगी और उनमें से अधिकांश को छापेमारी के काम में नहीं लगाया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य अभियान के प्रवक्ता स्टीव वॉरेन ने कहा, “शायद लगभग 100 या इससे थोड़े कम बलों को तैनात किया जाएगा।”

वॉरेन ने अमेरिकी सुरक्षा प्रमुख ऐश कार्टर की मंगलवार की घोषणा का जिक्र करते हुए यह कहा। घोषणा में कहा गया था कि विशिष्ट अभियान बल समय के साथ इराक और सीरिया में एकतरफा अभियानों का संचालन करेंगे।

वॉरन ने पेंटागन को संक्षिप्त जानकारी में कहा, “यह मुख्यतौर पर सहायता कर्मी होंगे। इनमें से बेहद कम वास्तविक रूप से हथियार संभालेंगे। इनकी संख्या भी बेहद कम है।”

वॉरन की टिप्पणी यहां मंगलवार को कार्टर द्वारा आईएस के खिलाफ अमेरिकी रणनीति को रेखांकित करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें कार्टर ने घोषणा की थी कि पेंटागन अतिरिक्त विशिष्ट बलों को इराक भेज रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493