कैलिफोर्निया गोलीबारी में 14 की मौत, ओबामा का शस्त्र कानून में सुधार पर जोर (लीड-1)

वाशिंगटन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बुधवार को एक सामाजिक सेवा केंद्र पर हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर शस्त्र कानून में सुधार पर जोर दिया है।

वाशिंगटन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बुधवार को एक सामाजिक सेवा केंद्र पर हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर शस्त्र कानून में सुधार पर जोर दिया है।

गोलीबारी की यह घटना लॉस एंजेलिस से 60 किलोमीटर दूर कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो शहर स्थित ‘इनलैंड रीजनल सेंटर’ में हुई, जो रिहायशी इलाके से थोड़ी ही दूर है। पुलिस की कार्रवाई में दो संदिग्धों को मार गिराया गया।

सान बर्नार्डिनो के पुलिस प्रमुख जेरॉड बर्गुआन ने बताया कि संदिग्धों में एक महिला और एक पुरुष थे। उनकी हाथों में रायफल और बंदूकें थी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तीसरे संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, लेकिन संभावना है कि उसका गोलीबारी प्रकरण से कोई संबंध नहीं हो।

‘मास शूटिंग ट्रैकर’ के मुताबिक, अमेरिका में यह इस साल ‘मास किलिंग’ की 352वीं घटना है। ‘मास किलिंग’ गोलीबारी की ऐसी घटना को कहा जाता है, जिसमें हमलावर सहित चार या अधिक लोगों की मौत हो जाती है या लोग घायल हो जाते हैं।

वर्ष 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक, एफबीआई ने एक ही घटना में तीन या अधिक लोगों की हत्या को ‘मास किलिंग’ बताया था और कहा था कि इसने वर्ष 2000 से 2013 के बीच ‘एक्टिव शूटर’ की 160 घटनाओं को चिह्न्ति किया है, जबकि ‘मास किलिंग’ 43 घटनाएं हुई हैं।

कैलिफोर्निया की घटना के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर देश में शस्त्र कानून में सुधार पर जोर दिया है। ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए एक संक्षिप्त साक्षात्कार में भावुक दिख रहे ओबामा ने कहा, “हमारे देश में जनसंहार का चलन बन गया है, जो विश्व के किसी अन्य देश में नहीं होता। अमेरिकियों को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है, जिनमें बंदूक खरीदने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच भी शामिल है।”

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि वे काली एसयूवी में फरार तीन संदिग्ध हमलावरों की खोजबीन कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी बर्गुआन ने संवाददाताों को बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास बड़ी-बड़ी बंदूकें थीं।

वहीं, लॉस एंजेलिस में एफबीआई के अधिकारी डेविड बाउडिच ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मैं जानता हूं कि सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि ‘क्या यह आतंकवादी हमला है’? मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कह पाऊंगा क्योंकि हमें इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं है।”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन ने ट्वीट कर कहा, “मैं इस घटना को सामान्य घटना के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती। हमें बंदूक हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगानी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493