चेन्नई की गर्भवती महिलाओं के अस्पताल का बिल चुकाएगा बेंगलुरू वासी

चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण चेन्नई बेहाल है और शहर की परिवहन व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। ऐसे में बेंगलुरू के एक व्यक्ति ने शहर की गर्भवती महिलाओं के प्रसव का बिल चुकाने का फैसला लिया है।

अदित्य वेंकटेश नाम के इस शख्स ने फेसबुक में एक पोस्ट के जरिये कहा कि वह अस्पताल के बिल चुकाएंगे। साथ ही उसने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अपोलो अस्पताल समेत शहर के किसी भी अस्पताल जाने के लिए कहा।

वेंकटेश ने फोन पर आईएएनएस को कहा, “अस्पताल का बिल चुका दिया जाएगा। पैसा कोई समस्या नहीं है।”

वेंकटेश ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि गरीब या मध्यवर्गीय गर्भवती महिलाओं को बाढ़ के संकट के समय अस्पताल के बिल की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

वेंकटेश ने इस नेक काम के लिए अपना फोन नम्बर भी दिया है – 09901951808

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493