‘ब्रेकिंग न्यूज’ संस्कृति पर लगाम लगे : केरल विधानसभा अध्यक्ष

तिरुवनंतपुरम, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मीडिया में ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की बढ़ती संस्कृति का समाज पर असर पड़ रहा है, इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए। केरल विधानसभा अध्यक्ष एन. सकथन ने गुरुवार को यह कहा।

सकथन ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि ‘ब्रेकिंग न्यूज’ को लेकर क्या कोई कानून हो सकता है या इसे अमल में लाया जा सकता है? इसने संस्कृति ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं।”

यह मुद्दा सबसे पहले राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने विधानसभा में उठाया था।

चेन्नीथला ने कहा, “टीवी समाचार चैनल कई मामलों के आरोपियों द्वारा दिए गए बयानों को ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के रूप में प्रसारित करते हैं। यह घटियापन है क्योंकि यह राजनेताओं, मंत्रियों और उच्च पदों पर आसीन लोगों को प्रभावित करता है।”

चेन्नीथला हाल ही में उठे अनैतिकता के आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें बुधवार को सौर घोटाले के प्रमुख आरोपी बीजू राधाकृष्णन ने न्यायिक आयोग के समक्ष कहा था कि उसके पास सौर घोटाले की दूसरी आरोपी सरिता नायर का वीडियो है, जिसमें वह मुख्यमंत्री ओमान चांडी और दो अन्य राज्य मंत्रियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493