मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने बारिश से प्रभावित चेन्नई के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है, उन्होंने चेन्नई में आई भयानक बाढ़ पर काफी चिंता जताई है।
शाहरुख खान ने ट्विटर के माध्यम से कहा है, “भगवान चेन्नई में हमारे सभी भाई-बहनों की रक्षा करे। प्रकृति का प्रकोप काफी भयानक है, हम सब को एक साथ मिलकर इससे लड़ने की जरूरत है, इंशा अल्लाह।”
dharmpath.com dharmpath