रायपुर में मनाया गया ‘व्हीकल फ्री डे’

रायपुर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर गुरुवार सुबह ‘व्हीकल फ्री डे’ मनाया गया। महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने सुबह सात बजे साइकिल रैली निकाली। यह रैली गौरवपथ होकर तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पहुंची। पर्यावरण संरक्षण और यातायात के दबाव को कम करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई।

महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि लॉफ्टर चैलेंज फेम के लॉफ्टर किड जय चनियारा ने मरीन ड्राइव में लोगों को शपथ दिलाई। जय चनियारा ने कुछ चुटकुले भी सुनाए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

शहर में साइक्लिंग और मॉर्निग वाक पर निकले लोगों को महीने में एक दिन वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई। सभी से शपथपत्र भरा, जिसमें उनका नाम, फोन नंबर, पता लिखकर हस्ताक्षर किए। इसी समय गांधी-नेहरू उद्यान, अनुपम गार्डन, कलेक्टोरेट गार्डन, मोतीबाग समेत शहर के लगभग सभी उद्यानों में भी लोगों को शपथ दिलाकर उनसे शपथपत्र भरवाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493