ग्वालियर में टीवी कलाकार की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवेक बुधवार की रात को कंपू थाना क्षेत्र में स्थित ललितपुर कॉलोनी के बहुमंजिली इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उपचार के लिए दिल्ली ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई।

विवेक के परिजनों का आरोप है कि विवेक की एक महिला मित्र इमारत की चौथी मंजिल में रहती है, उससे मिलने वह बुधवार की रात को गया था तभी उस महिला मित्र ने अन्य लोगों की मदद से खिड़की से नीचे फेंक दिया। वहीं महिला का कहना है कि विवेक उससे मिलने आया था, तभी उसे ध्यान आया कि पिता की दवा लेकर घर जाना है, मगर एक सहेली द्वारा दरवाजा बाहर से बंद किए जाने के कारण विवेक ने चौथी मंजिल की खिड़की से तीसरी मंजिल पर जाने की कोशिश की, इसी कोशिश में वह नीचे जा गिरा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि विवेक ग्वालियर में थिएटर का कलाकार रहा है, वह इन दिनों मुम्बई में मॉडलिंग व टीवी सीरियल में काम कर रहा था। पिछले दिनों ही वह मुम्बई से लौटकर ग्वालियर आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493